क्रेडो वर्ल्ड स्कूल धनबाद में आयोजित तीसरे झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप धनबाद गतका एसोसिएशन की ओर से गतका एसोसिएशन आफ झारखंड के बैनर तले किया गया. जिसमें विभिन्न जिलों से सैकड़ो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया बोकारो गतका एसोसिएशन के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोकारो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा. जिसमें 184 अंकों के साथ 16 स्वर्ण पदक 07 रजत पदक एवं तीन 03 कास्य पदक हासिल किया।
विजेता खिलाडी 10-12 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में माया कुमारी,ऋषिका कुमारी, काव्य कुमारी,रिया कुमारी, ब्लेसी, इशिका सिंह,अदिति तिवारी,पायल सिंह,शौर्य शेखर,श्रेयांश, समर्थ,रुद्रा, प्रियांशु राज सिंह,आशीष कुमार, वेदांत भारद्वाज, तेजस्वी, दिव्या, हर्षित कुमार, देवराज, जयकुमार,प्रतिक राय,शिवम अनन्या मिश्रा मनीष कुमार, संजना कुमारी, खुशी कुमारी, अस्मिता कुमारी रिया सिंह एवं आदित्य कुमार आदि सभी स्वर्ण पदक विजेता दिल्ली में आयोजित 10 से लेकर 12 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दिल्ली में गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। उसमें झारखंड की ओर से विजेता बच्चे प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों के इस सफलता पर बोकारो गतका संघ के सभी पदाधिकारी यो में नईम अंसारी, राहुल प्रताप,पायल सिंह उमेश नायडू आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.